अमृत ​​वेले का हुक्मनामा – 6 नवंबर 2023

सलोक मः ३ ॥ दरवेसी को जाणसी विरला को दरवेसु ॥ जे घरि घरि हंढै मंगदा धिगु जीवणु धिगु वेसु ॥ जे आसा अंदेसा तजि रहै गुरमुखि भिखिआ नाउ ॥ तिस के चरन पखालीअहि नानक हउ बलिहारै जाउ ॥१॥ मः ३ ॥ नानक तरवरु एकु फलु दुइ पंखेरू आहि ॥ आवत जात न दीसही ना पर पंखी ताहि ॥ बहु रंगी रस भोगिआ सबदि रहै निरबाणु ॥ हरि रसि फलि राते नानका करमि सचा नीसाणु ॥२॥ पउड़ी ॥ आपे धरती आपे है राहकु आपि जमाइ पीसावै ॥ आपि पकावै आपि भांडे देइ परोसै आपे ही बहि खावै ॥ आपे जलु आपे दे छिंगा आपे चुली भरावै ॥ आपे संगति सदि बहालै आपे विदा करावै ॥ जिस नो किरपालु होवै हरि आपे तिस नो हुकमु मनावै ॥६॥

कोई एकाद फकीर फकीरी (के आदर्श) को समझता है, (फकीर हो कर) जो घर घर मांगता फिरता है, उसके जीवन को फिटकार है और उस के (फकीरी) जमे को फिटकार है। जो (दरवेश हो कर) आस और चिंता छोड़ दे और सतगुरु के सन्मुख रह कर नाम की भिक्षा मांगे, तो, हे नानक! मैं उस से सदके हूँ, उस के तो चरण धो धो के पिने चाहिए।१। हे नानक! (संसार रूप) वृक्ष है, (इस) को (माया का मोह रूप) एक फल (लगा हुआ है), (उस रुख ऊपर) दो प्रकार के, गुरमुख और मनमुख) पंछी हैं, उन पक्षियों के पंख नहीं हैं और वेह आते जाते दीखते नहीं, (भाव, यह नहीं पता लगता की यह जीव-पक्षी कहाँ से आते हैं और कहाँ चले जाते है) ज्यादा रंगों (के सवाद लेने) वाले ने विभिन्न रसों को चखा है और निर-चाह (पक्षी) शब्द में मगन रहता है। हे नानक! हरी की कृपा से (जिस के मस्तक पर) असल टिक्का है, वेह नाम के रस (रूप) फल के स्वाद में मस्त हैं।२। प्रभू स्वयं ही जमीन है स्वयं ही उसे जोतने वाला है, स्वयं ही (अन्न) उगाता है और स्वयं ही पिसवाता है, खुद पकाता है और खुद ही बर्तन दे के परोसता है और खुद ही बैठ के खाता है। खुद ही जल देता है और छिंगा भी खुद देता है और खुद ही चुल्ली करवाता है। हरी खुद ही संगति को बुला के बैठाता है और खुद ही विदा करता है। जिस पर प्रभू स्वयं दयालु होता है उसको अपनी रजा (मीठी करके) मनवाता है।6।


Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Begin typing your search term above and press enter to search. Press ESC to cancel.

Back To Top