अमृत ​​वेले का हुक्मनामा – 19 नवंबर 2026

अंग : 849
बिलावल की वार महला ४ ੴ सतिगुर प्रसादि ॥ सलोक मः ४ ॥ हरि उतमु हरि प्रभु गाविआ करि नादु बिलावलु रागु ॥ उपदेसु गुरू सुणि मंनिआ धुरि मसतकि पूरा भागु ॥ सभ दिनसु रैणि गुण उचरै हरि हरि हरि उरि लिव लागु ॥ सभु तनु मनु हरिआ होइआ मनु खिड़िआ हरिआ बागु ॥ अगिआनु अंधेरा मिटि गइआ गुर चानणु गिआनु चरागु ॥ जनु नानकु जीवै देखि हरि इक निमख घड़ी मुखि लागु ॥१॥
अर्थ: हे भाई! (पिछले किए कर्मों के मुताबिक) जिस मनुष्य के माथे पर धुर से ही पूर्ण भाग्य हैं, (जिसके हृदय में पूर्ण भले संस्कारों का लेख उघड़ता है) उसने गुरु का शब्द रूपी बिलावल राग उचार के सबसे श्रेष्ठ परमात्मा के गुण गाए हैं, उसने सतिगुरु का उपदेश सुन के हृदय में बसाया है। वह मनुष्य सारा दिन और सारी रात (आठों पहर) परमात्मा के गुण गाता है (क्योंकि उसके) हृदय में परमात्मा की याद की लगन लगी रहती है। उसका सारा तन सारा मन हरा-भरा हो जाता है (आत्मिक जीवन के रस से भर जाता है), उसका मन (ऐसे) खिल जाता है (जैसे) हरा-भरा बाग़ होता है। गुरु की दी हुई आत्मिक जीवन की सूझ (उसके अंदर, मानो) दीया रौशन कर देती है (जिसकी इनायत से उसके अंदर से) आत्मिक जीवन की बे-समझी (का) अंधेरा मिट जाता है। हे हरि! (तेरा) दास नानक (ऐसे गुरमुख मनुष्य को) देख के आत्मिक जीवन हासिल करता है (और, चाहता है कि) चाहे एक पल भर ही उसके दर्शन हों।1।


Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Begin typing your search term above and press enter to search. Press ESC to cancel.

Back To Top